ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

RJD की पूर्व विधायक कुंती देवी का निधन, पटना के PMCH में चल रहा था इलाज

GAYA : आरजेडी के पूर्व विधायक कुंती देवी का निधन हो गया है। कुंती देवी बीमार थीं और पटना के पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। गया के अतरी वि

RJD की पूर्व विधायक कुंती देवी का निधन, पटना के PMCH में चल रहा था इलाज
Santosh Singh
3 मिनट

GAYA : आरजेडी के पूर्व विधायक कुंती देवी का निधन हो गया है। कुंती देवी बीमार थीं और पटना के पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। गया के अतरी विधानसभा सीट से कुंती देवी विधायक रह चुकी थीं।


पूर्व विधायक कुंती देवी को इसी साल जनवरी महीने में गया कि निचली अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। जेडीयू नेता सुमरिक की यादव की हत्या के मामले में कुंती देवी को सजा सुनाई गई थी। फरवरी 2013 में जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष सुमरिक यादव की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी इसमें कुंती देवी को नामजद किया गया था।


गया जिले के राजद की अतरी की पूर्व विधायिका कुंती देवी का पीएमसीएच में निधन हो गया।बताया जा रहा है वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी इलाज के दौरान निधन हुआ है।पूर्व से ही वह डायलिसिस पर रखा गया था। ज्ञात हो कि जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष सुमिरक यादव हत्याकांड में वह आजीवन कारावास की सजा काट रही थी। इसके पूर्व इसके पति पूर्व राजद विधायक राजेन्द्र यादव भी गया सेंट्रल जेल में बंद है। उनके पति पर एक बच्ची की हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे है वर्ष 2005 में अतरी से विधायज निर्वाचित घोषित होने के बाद राजेन्द्र यादव अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस के साथ गया जिला मुख्यालय से वापस अपने गॉव माधोबीघा जा रहे थे। विजय जुलूस में चली गोली से दरियापुर गॉव की बच्ची की मौत हो गयी थी।

एमएलए पति के जेल जाने के बाद पत्नी कुंती देवी ने राजनीति के साथ अपराध की विरासत भी संभाली थी। कुंती देवी पर 26फरवरी 2013 को कुंती देवी के कहने पर उनके लोगो के द्वारा लाठी डंडे व लोहे को रॉड से मारकर जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष सुमिरक यादव की हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में गया कोर्ट ने 26जनवरी 2021 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसी समय से जेल मैनुअल के अनुसार पूर्व विधायक को चिकित्सीय सुविधा देने के आदेश के बाद से वह पीएमसीएच में इलाजरत है वह डायलिसिस पर थी।कल देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया है। आज उनका शव पैतृक गॉव नीमचक बथानी लाया जाएगा जन्हा अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता