ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पीपीई किट पहनकर RJD की बैठक में पहुंचे नेता जी, देखकर तेजस्वी भी चौंक गए

PATNA: राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी नेताओं की बैठक हो रही है. बैठक में शामिल होने के लिए एक नेता जी पीपीई किट पहनकर पहुंच गए. नेता जी को देख तेजस्वी यादव भी चौंक गए. बाद में नेता

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी नेताओं की बैठक हो रही है. बैठक में शामिल होने के लिए एक नेता जी पीपीई किट पहनकर पहुंच गए. नेता जी को देख तेजस्वी यादव भी चौंक गए. बाद में नेता जी के बारे में सभी को पता चला. कुछ लोगों को तो पहचाने में भी परेशानी हो रही थी. 

आरजेडी चिकित्सक प्रकोष्ठ के नेता डॉक्टर सुधीर कुमार पूरी तरीके से कोरोना वायरस के बचाव के लिए खुद को पीपीई किट पहनकर पार्टी के बैठक में शामिल होने के लिए 10 सर्कुलर आवास पहुंचे है. पहली बार पार्टी के किसी नेता ने पीपीई किट पहन के बैठक में शामिल होने आया है.

कोरोना को देखते हुए पहले से ही सभी लोगों को गाइडलाइन दिया गया है कि सभी अपने चेहरे को मास्क से ढक कर आएंगे. सैनिटाइजर का पूरा इस्तेमाल करेंगे. 2 गज की दूरी का भी पालन करेंगे. दूसरी तरफ अलग-अलग प्रकोष्ठ से आए प्रदेशभर के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच रहे हैं. लेकिन 10 सर्कुलर आवास पर पहली बार कोई नेता पीपीई किट में नजर आया है. बता दें कि राबड़ी देवी के आवास पर चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है. 


टैग्स