ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, NDA सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी; बोले- 'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, NDA सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी; बोले- 'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगार

RJD को विरोधियों ने राष्ट्रीय जालसाज दल बताया, 24 प्रोपर्टी वाला पोस्टर पटना की सड़क पर

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस के मौके पर विरोधियों ने नए पोस्टर के जरिए हमला बोला है। राजधानी पटना की सड़कों पर जगह-जगह नए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में आरजे

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस के मौके पर विरोधियों ने नए पोस्टर के जरिए हमला बोला है। राजधानी पटना की सड़कों पर जगह-जगह नए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में आरजेडी को राष्ट्रीय जालसाज दल बताया गया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव को लालटेन के साथ खड़ा दिखाया गया है। 


आरजेडी के खिलाफ लगाए गए नए पोस्टर में तेजस्वी यादव की 24 संपत्तियों की लिस्ट जारी की गई है। पटना से लेकर गोपालगंज तक की प्रॉपर्टी की लिस्ट पोस्टर में लिखी गई है। हालांकि पोस्टर में किसी राजनीतिक दल या संगठन का नाम नहीं लिखा गया है। 


उधर तेजस्वी यादव आज स्थापना दिवस के मौके पर साइकिल चलाने वाले हैं। तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरने के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लेकर कोरोना काल में बिहार के अंदर गरीबों को भी परेशानी को मुद्दा बनाया है। तेजस्वी यादव लगातार कह रहे हैं कि बिहार में विधानसभा चुनाव की बजाय अभी कोरोना संक्रमण से निपटने पर फोकस किया जाना चाहिए लेकिन तेजस्वी के विरोधियों ने उनकी संपत्ति की नई लिस्ट जारी कर पोस्टर के जरिए बड़ा हमला बोल दिया है।

टैग्स