ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

Bihar Politics : RJD के पूर्व विधायक अरुण यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने जब्त की कई प्रॉपर्टी; लालू यादव से रहा है ख़ास रिश्ता

PATNA : राजद सुप्रीमों लालू यादव के करीबी और पार्टी के पूर्व विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल, आरजेडी प्रमुख लालू यादव के करीबी और पार्टी के पूर्व विधायक अरुण

 Bihar Politics :  RJD के पूर्व विधायक अरुण यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने जब्त की कई प्रॉपर्टी; लालू यादव से रहा है ख़ास रिश्ता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमों लालू यादव के करीबी और पार्टी के पूर्व विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल, आरजेडी प्रमुख लालू यादव के करीबी और पार्टी के पूर्व विधायक अरुण यादव के खिलाफ ED की करवाई सामने आई है। यहां एजेंसी ने मनी लांड्रिंग मामले में अरुण यादव की कई प्रॉपर्टी जब्त की हैं। इसके बाद इनसे जुड़े लोगों में भी भय का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, ईडी ने राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव के खिलाफ एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने इनकी लगभग 25 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इससे पहले ईडी ने फरवरी में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है। इस एक्शन के बाद पूर्व विधायक से जुड़े लोगों दहशत का माहौल कायम हो गया। 


बताया जा रहा है कि, दानापुर इलाके में राबड़ी देवी के नाम का चार फ्लैट अरुण यादव की विधायक पत्नी किरण देवी के नाम किए गए थे।  अरुण कुमार यादव विधायक किरण देवी के पति हैं और बालू का कारोबार करते हैं, वो आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। पिछले महीने जनवरी में ही सीबीआई की टीम विधायक किरण देवी के घर पहुंची थी और उन्हें नोटिस दिया था। अब ईडी का छापा उनके घर पर पड़ा है। 


उधर, अरूण यादव संदेश विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक रहे हैं।  अब उनकी पत्नी किरण देवी विधायक हैं। अरूण यादव आरा के बड़े बालू कारोबारियों में से एक हैं। आरा से लेकर पटना तक उनका कारोबार फैला है। यह रेड आरा के गड़हनी और अगिआंव स्थित विधायक के आवास और पटना में हुई थी। इससे पहले जनवरी माह में विधायक किरण देवी के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची थी।