ब्रेकिंग
BPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

RJD के एमएलसी उम्मीदवार ने किया नामांकन, कार्तिक कुमार ने कहा.. कोई नहीं है हमारे टक्कर में

PATNA : बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर आज कई उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया जा रहा है। कार्तिक कुमार ने भी आज नामांकन किया है. जिन्हें राजद ने पटना सीट स

RJD के एमएलसी उम्मीदवार ने किया नामांकन, कार्तिक कुमार ने कहा.. कोई नहीं है हमारे टक्कर में
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर आज कई उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया जा रहा है। कार्तिक कुमार ने भी आज नामांकन किया है. जिन्हें राजद ने पटना सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. मोकामा के विधायक अनंत सिंह के करीबी माने जानेवाले कार्तिक कुमार के नामांकन के दौरान उनके साथ राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव, दानापुर विधायक रीतलाल और मनेर विधायक भाई वीरेंद्र मौजूद रहे.


नामांकन करने के बाद कार्तिक मास्टर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता का पूरा सहयोग मिलेगा. कहीं कोई दिक्कत नहीं है. सारी तैयारी कर ली है. उन्होंने कहा कि कोई टक्कर में नहीं है कोई विरोधी नहीं है. अब बस 7 तारीख का इंतजार करिए. कार्तिक मास्टर ने कहा कि जनता की समस्या मेरा प्रमुख मुद्दा होगा. उनकी आवाज़ हम सदन तक पहुंचाएंगे. वोटर्स का पूरा सहयोग मिलेगा. जो भरोसा पार्टी ने जताया है उस पर खरा उरेंगे.


कार्तिक कुमार ने कहा कि उनकी जीत निश्चित है. मास्टर कार्तिक ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का साथ हमें मिलेगा. वहीं उनके साथ मौजूद दानापुर विधायक रितलाल यादव ने कहा कि हम प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने जा रहे हैं. विरोधी खेमा पूरी तरह से धराशायी होने जा रहा है. मास्टर कार्तिक के साथ जिले के सभी पंचायत प्रतिनिधि खड़े हैं। चुनाव में यह देख सकते हैं.


इससे पहले आज पटना में नामांकन पर जाने के दौरान मास्टर कार्तिक ने भव्य रोड शो निकाला. इस रोड शो में भारी भीड़ जुटाकर मास्टर कार्तिक ने यह साफ बता दिया कि पटना विधान परिषद सीट राजद की जीत निश्चित है. रोड शो में उनके साथ विधायक रितलाल यादव और विधायक भोला यादव भी मौजूद रहे.