ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

RJD के 3 MLC उम्मीदवारों की लिस्ट पर बोले मंत्री सम्राट चौधरी...समर्थन के बाद ही उतारना चाहिए था उम्मीदवार

PATNA: राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है और बीजेपी के दोनों उम्मीदवारो

RJD के 3 MLC उम्मीदवारों की लिस्ट पर बोले मंत्री सम्राट चौधरी...समर्थन के बाद ही उतारना चाहिए था उम्मीदवार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है और बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने अंतिम दिन ही अपना नामांकन दाखिल किया। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि हमारे दोनों उम्मीदवार और एनडीए के प्रत्याशी सभी निर्विरोध चुनाव जीतेंगे। आरजेडी पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आरजेडी ने एमएलसी के तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बीते सोमवार यानी कल कर दी है। लेकिन समर्थन के बाद ही राजद को उम्मीदवार उतारना चाहिए था। 


बता दें कि नामांकन दाखिल करने के लिए सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल सोमवार को ही विधानसभा पहुंचे थे लेकिन जरूरी कागजात नहीं रहने की वजह से वे अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए थे जिसके कारण उन्हें कल वापस लौटना पड़ा था लेकिन आज दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भर दिया है। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। 


उन्होंने उम्मीद जतायी है कि हमारे दोनों उम्मीदवार और एनडीए के प्रत्याशी सभी निर्विरोध चुनाव जीतेंगे। जब मीडिया ने सवाल पूछा कि आरजेडी की तरफ से एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी गयी है यह कहा जा रहा है कि राजद एटूजेड की पार्टी है आम कार्यकर्ताओं को पार्टी में मौका दिया गया है। मीडिया इस सवाल का जवाब देते हुए बिहार के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सबसे पहले राजद को समर्थन जुटाना होगा। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि माले या कांग्रेस का समर्थन प्राप्त होना जरूरी है तभी वे तीन उम्मीदवार लड़ने के लायक होंगे नहीं तो जो तीन उम्मीदवार उतारे गये हैं उनकी संख्या बल के हिसाब से तो दो ही उम्मीदवार वे उतार सकते है। लेकिन उन्होंने यदि तीसरा उम्मीदवार उतारा है तो इसमें किसी ना किसी का समर्थन चाहिए। मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले समर्थन बताना चाहिए तब उम्मीदवार उतारने चाहिए। अब यह माले और कांग्रेस को तय करना है। लेकिन एनडीए अपना उम्मीदवार उतारेगी और हमलोग अपने उम्मीदवार जब उतारेंगे तब हम लोग विस्तार से बताएंगे कि हमारा गणित क्या है?