ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

भर गया है RJD का खाली खजाना, विधानसभा चुनाव में पैसों की नहीं होगी किल्लत

PATNA : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद पार्टी के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा। आरजेडी से लेकर लालू यादव के परिवार तक ने नई मुश्किलों का सामना किया है। लोकस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद पार्टी के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा। आरजेडी से लेकर लालू यादव के परिवार तक ने नई मुश्किलों का सामना किया है। लोकसभा चुनाव में पार्टी बुरी तरह हारी और चुनाव में खर्च के दौरान आरजेडी का खजाना भी खाली हो गया। 


खाली हो गया था खजाना
लोकसभा चुनाव के बाद पटना में कोई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान खुद राबड़ी देवी ने पार्टी के नेताओं के सामने कहा था कि चुनाव में खर्च के कारण आरजेडी का खजाना खाली हो गया है। राबड़ी देवी ने यह बात कहते हुए नेताओं से अपील की थी कि बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाए। इस अपील का असर भी हुआ और पार्टी का सदस्यता अभियान सफल रहा है। 


सदस्यता अभियान से भरा खजाना
सदस्यता अभियान के शुरुआती दौर में उस से दूरी बनाकर रखने वाले तेजस्वी यादव भी बाद में सक्रिय हुए। लेकिन यह राबड़ी देवी के ही अपील का असर था कि कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के बगैर भी सदस्यता अभियान को जारी रखा। आरजेडी ने अपने सदस्यता अभियान के दौरान इस साल लगभग एक करोड़ नए सदस्य बनाए। स्वच्छता अभियान शुल्क के तौर पर पार्टी ने 5 रुपये लिए इस लिहाज से आरजेडी का खाली खजाना भी भर गया है। आरजेडी की तरफ से सदस्यता अभियान का आंकड़ा 1997 के बाद से सबसे बड़ा आंकड़ा है। आरजेडी के लिए यह अच्छे दिन तब वापस आये हैं जब लालू जेल में हैं और उनके घर का कलह चरम पर।

टैग्स