ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD ने शरद को झुनझुना थमाया लेकिन चेले फारुख शेख का MLC बनना तय

PATNA : आरजेडी कोटे से विधान परिषद के नए दावेदार का नाम सामने आ गया है. पार्टी के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरजेडी कोटे से कारोबारी फारुख शेख को विधान परिषद

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी कोटे से विधान परिषद के नए दावेदार का नाम सामने आ गया है. पार्टी के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरजेडी कोटे से कारोबारी फारुख शेख को विधान परिषद भेजा जा सकता है. फारुख शेख शरद यादव के चेले हैं और लोकसभा का पिछला चुनाव वह लोकतांत्रिक जनता दल से लड़ना चाहते थे.

 आरजेडी ने भले ही शरद यादव को राज्यसभा नहीं भेजा हो लेकिन उनके चेले ने अपनी सेटिंग विधान परिषद के लिए कर ली है. बताया जा रहा है कि आरजेडी से फारुख शेख का एमएलसी बनना लगभग तय है. उनकी कई बार तेजस्वी यादव से मुलाकात भी हो चुकी है. फारुख शेख मोतिहारी के ढाका विधानसभा के कुशमहवा गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने शिवहर में लोकसभा चुनाव के पहले एक रैली भी की थी जिसमें शरद यादव भी शामिल हुए थे. शरद के करीबी सूत्रों के मुताबिक फारुख से को महाराष्ट्र के एमएलसी कपिल पाटिल ने बिहार की राजनीति में सक्रिय किया था. लेकिन लोकसभा का टिकट उन्हें नहीं मिल सका था.



टैग्स