ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

आरजेडी विधायक के साथ तेजस्वी से मिलने पहुंचे STET अभ्यर्थी, नहीं हुई मुलाकात..जानिए क्यों?

PATNA: मखदुमपुर से आरजेडी विधायक सतीश कुमार दास आज एसटीईटी अभ्यर्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने आवास पर पहुंचे थे। लेकिन तबीयत खराब रहने की वजह से तेजस्वी य

आरजेडी विधायक के साथ तेजस्वी से मिलने पहुंचे STET अभ्यर्थी, नहीं हुई मुलाकात..जानिए क्यों?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मखदुमपुर से आरजेडी विधायक सतीश कुमार दास आज एसटीईटी अभ्यर्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने आवास पर पहुंचे थे। लेकिन तबीयत खराब रहने की वजह से तेजस्वी यादव से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से तेजस्वी यादव अस्वस्थ चल रहे हैं। शायद इसी वजह से वे विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। 


अपनी परेशानी को लेकर एसटीईटी अभ्यर्थी तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ आरजेडी विधायक सतीश दास भी थे। सतीश दास ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के युवा को 19 लाख रोजगार दिए जाने का झांसा देकर चोर दरवाजे से सरकार बनाने का काम नीतीश कुमार ने किया है। बिहार के युवा जब अपनी वाजिब मांगों को लेकर सड़क पर उतरते हैं तो उनकी मांगे सुनने के बजाए उन्हें पीटा जाता है और थाने में बंद कर दिया जाता है। सतीश दास ने कहा कि बिहार का युवा रुठा है...नीतीश कुमार झूठा है..


एसटीईटी अभ्यर्थियों की समस्या के सवाल पर सतीश दास ने कहा कि सरकार ने यह आदेश निकाला था कि रिजल्ट क्वालिफाई और नॉट क्वालिफाई करके निकाला जाएगा लेकिन मेरिट और नॉट मेरिट करते हुए एसटीईटी के रिजल्ट को प्रकाशित किया गया है। इससे साफ नजर आता है कि सरकार के आदेश को उनके अधिकारी ही नहीं मानते हैं। इस तरह से रिजल्ट प्रकाशित होने से पचास हजार छात्र प्रभावित हुए हैं। इन छात्रों का भविष्य क्या होगा यह भगवान ही मालिक है। 


सतीश दास ने कहा कि अब हम लोग इन अभ्यर्थियों की आवाज बनेंगे और सदन में इन सवालों को जोरदार तरीके से उठाने का काम करेंगे। सतीश दास ने इस दौरान सरकार पर हमला बोलते हुए एक शायरी भी कही बोले...भय ना दिखाओ कैदखाने का.. हमलोग कसम खाए है संविधान बचाने का...


सतीश दास ने यह भी कहा कि बिहार के युवाओं के साथ तेजस्वी यादव हैं। हमारी पार्टी पूरे मजबूती के साथ सरकार को घेरने का काम कर रही है और आगे भी करेगी। बिहार विधानसभा में इन सवालों को रखेंगे और सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा। 


बता दें कि रिजल्ट प्रकाशन में गड़बड़ी को लेकर एसटीईटी छात्र आक्रोशित हैं। अपनी समस्या को लेकर वे तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि राजद विधायक सतीश दास ने इस मामले को विधानसभा में उठाने और सरकार के समक्ष छात्रों की इस समस्या को रखने का आश्वासन जरूर दिया। वही आक्रोशित एसटीईटी छात्रों ने बताया कि वे कल गुरुवार को पटना की सड़कों पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें