ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Bihar Politics: PM के बिहार दौरे को लेकर भड़की RJD, कहा- 'हमले में मारे गये लोगों की चिता की आग अभी बुझी भी नहीं... मत सेंकिए राजनीतिक रोटी'

Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर आरजेडी भड़क गई है। आरजेडी ने कहा है कि आतंकी हमले में मारे गये लोगों की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है, राजनीति रोटी सेंकने का बहुत मौका मिलेगा।

Bihar Politics
PM के दौरे पर भड़की RJD
© File Photo
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के लेकर आरजेडी भड़क गई है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पीएम के दौरे को लेकर उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है। इसपर राजनीतिक रोटी नहीं सेंकी जानी चाहिए।


मृत्युंजय तिवारी ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि पूरा देश पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गमगीन है साथ ही देश के लोगों में गुस्सा भी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को राजनीति करने का और मौका मिल जाएगा लेकिन देश अभी यह जानना चाहता है कि आखिर पहलगाम में चूक कहां हुई जिसके कारण इतने लोगों की मौत हो गई। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पीएम इस बात का जबाव दें कि कहां सुरक्षा में चूक हुई। 


उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव है इसलिए पीएम को अभी बिहार की चिंता सता रही है। आज पीएम कोई राजनीतिक भाषण ना करें। आरजेडी प्रवक्ता मुत्युंजय तिवारी ने कहा कि देश चाहता है आतंकवाद मिटाना और इसके लिए सरकार के फैसले के साथ विपक्ष खड़ा है।उन्होंने कहा कि सरकार भावनात्मनक रूप से राजनीतिक रोटी ना सेंके। आतंक के खिलाफ बड़ी लड़ाई होनी चाहिए, आतंकवाद खत्म होना चाहिए

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता