ब्रेकिंग
बिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरीBihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरीBihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसला

रीतलाल यादव पहुंचे शहाबुद्दीन के घर, ओसामा से मुलाकात कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश

SIWAN : सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद लगातार लालू परिवार और आरजेडी को लेकर शहाबुद्दीन के समर्थकों में नाराजगी देखी जा र

रीतलाल यादव पहुंचे शहाबुद्दीन के घर, ओसामा से मुलाकात कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद लगातार लालू परिवार और आरजेडी को लेकर शहाबुद्दीन के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है. इसी बीच आज आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव शहाबुद्दीन के गांव प्रतापपुर पहुंचे हैं. शहाबुद्दीन के घर पहुंचकर रीतलाल यादव ने उनके बेटे ओसामा से मुलाकात की है. 


शहाबुद्दीन के घर रीतलाल यादव का पहुंचना और ओसामा से उनकी मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है. रीतलाल यादव इस वक्त तेजस्वी यादव के बेहद करीबी विधायकों में गिने जाते हैं. पिछले कई मौकों पर रीतलाल तेजस्वी के साथ खड़े नजर आए हैं. ऐसे में ओसामा से उनकी मुलाकात को आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार के बीच डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा जा रहा है. 


आपको बता दें कि बीते दिनों पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के कोरोना के कारण हुए निधन के बाद से उनके समर्थकों में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है. शहाबुद्दीन के समर्थक यह मानते हैं कि लालू यादव या उनके परिवार ने उनके नेता को बचाने की कोई पहल नहीं की. जब उन्हें दफनाने की बात हुई तब भी लालू यादव से कोई मदद नहीं मिली. इस बात पर आरजेडी के विधायकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है. इस नाराजगी को दूर करने में अब तेजस्वी के करीबी विधायक जुटे हुए हैं. इसी क्रम में राजद विधाक रीतलाल यादव के शाहबुद्दीन के घर पहुंचने को आरजेडी का डैमेज कंट्रोल समझा जा रहा है. 

टैग्स