ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

रिम्स में जेल मैनुअल की उड़ रही धज्जियां, पूरी ठसक के साथ हर रोज सज रहा लालू का दरबार

RANCHI: झारखंड में सत्ता परिवर्तन होते ही आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का दरबार हर दिन सज रहा है. जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाते हुए रिम्स में लालू प्रसाद रोज अपना दरबार लगा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में सत्ता परिवर्तन होते ही आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का दरबार हर दिन सज रहा है. जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाते हुए रिम्स में लालू प्रसाद रोज अपना दरबार लगा रहे हैं. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रांची रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. पिछले दो हफ्तों से लगातार लालू प्रसाद से हर दिन नेता मुलाकात कर रहे हैं.



झारखंड में जबसे गठबंधन की सरकार बनी है, तबसे लालू प्रसाद जेल मैनुअल की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं. हर दिन बिहार-झारखंड के छोटे-बड़े नेता उनसे मिल रहे हैं. लालू प्रसाद से नेता लगातार सियासी परामर्श भी ले रहे हैं, और इन सब पर रिम्स प्रशासन मौन है. जेल मैनुअल के मुताबिक हफ्ते में सिर्फ एक दिन शनिवार को तीन लोगों से ही लालू प्रसाद मिल सकते हैं लेकिन इस नियम की हर रोज अनदेखी की जा रही है.


आपको बता दें कि रिम्स के पेइंग वार्ड में सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों को भी जेल प्रशासन से अनुमति लेकर मुलाकातियों से लालू प्रसाद को मिलवाने का आदेश है. लेकिन पुलिस आगे पहरा देती रहती है और पीछे के रास्ते लालू हर रोज दर्जनों लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और सियासी सलाह-मशवरा भी करते हैं. रिम्स में कॉटेज के कमरा नंबर- 13 के बाहर लालू पूरी ठसक के साथ कुर्सी पर बैठते हैं और उनके सामने की कुर्सी पर मुलाकाती रहते हैं, जो उनसे घंटों बातचीत करते रहते हैं. दिन के 12 बजे के बाद से मुलाकात का सिलसिला शुरू होकर शाम के चार बजे तक चलता है.


टैग्स