ब्रेकिंग
अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव गोलीकांड: मास्टरमाइंड शंकर राय यूपी से गिरफ्तार, दो शूटर भी पकड़े गए✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

'रेपिस्ट के लिए PM मोदी मांग रहे वोट : तेजस्वी यादव ने कहा- BJP का असली काम बलात्कारियों को टिकट दो और विदेश भगाओ

MADEHPURA : बिहार के नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव पीएम मोदी पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब तेजस्वी ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। तेजस्वी ने कह

'रेपिस्ट के लिए PM मोदी मांग रहे वोट : तेजस्वी यादव ने कहा- BJP का असली काम बलात्कारियों को टिकट दो और विदेश भगाओ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADEHPURA : बिहार के नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव पीएम मोदी पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब तेजस्वी ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। तेजस्वी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अब रेपिस्ट के लिए भी वोट मांग रहे हैं। असल में भाजपा का काम ही बलात्कारियों को टिकट देकर उसे सुरक्षित विदेश भगाना है। ये लोग कभी भी देश का भला नहीं सोचते हैं। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मोदी जी के लिए सिर्फ बोलने के कुछ शब्द हैं। उनका असल काम है बलात्कारियों टिकट दो, बलात्कारियों को बचाओ, बलात्कारियों को विदेश भगाओ। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि "भाजपा के पास कोई मुद्दा तो है नहीं। वह सिर्फ एक ही बात कहते हैं। जहां 5 लाख लोगों को रोजगार मिला। वह जंगलराज कैसे हो सकता है? 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं' यह उनके लिए सिर्फ बोलने के लिए है। उनका (भाजपा) असल काम है 'बलात्कारियों को बचाओ, बलात्कारियों को विदेश भगाओ' रह गया है।"


इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि हमने तो यूपी के लोगों को भी नौकरी दी है। वहां से लोग यहां आकर जॉब कर रहे हैं। अब पीएम मोदी भी नुक्कड़ सभा करने पर आ रहे हैं। लेकिन, इससे कुछ नहीं होने वाला है। हम तो कह रहे हैं कि ट्रंप-पुतिन बचे हुए हैं। उन्हें भी बुला लीजिए। फिर भी बिहार में कुछ नहीं होने वाला है। यहां उनकी दाल गलने वाली नहीं है।