ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

आरसीपी सिंह से मिले युवा JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

PATNA : युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में युवा जदयू की राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारीगण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से पार्टी कार्यालय में मिले. पा

आरसीपी सिंह से मिले युवा JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में युवा जदयू की राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारीगण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से पार्टी कार्यालय में मिले. पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के साथ संजय कुमार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश, गुजरात, गोआ, उत्तराखंड और झारखंड के प्रभारी मिले और उन राज्यों में पार्टी के वर्तमान संगठन पर विस्तार से चर्चा की. 


इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के विचारों एवं नीतियों को पूरे देश में प्रचारित कर पार्टी को और धारदार बनाने को कहा तथा सभी राज्यों में पार्टी की विचारधारा से युवाओं को जोड़ना की अपील की. उन्होंने कहा कि युवा ही पार्टी की रीढ़ हैं और युवाओं के ऊपर पार्टी की विशेष जवाबदेही है. 


युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने सभी राज्यों में युवा जदयू द्वारा सभी प्रदेशों में संगठन के लिए किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि युवा जदयू का सभी प्रदेशों में संगठन मजबूत एवं सशक्त बना हुआ है. प्रतिनिधिमंडल में युवा जद यू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी मनोज उपाध्याय, गुजरात के प्रभारी अभिनव कुमार, गोआ के प्रभारी संटू पटेल, उत्तराखंड के प्रभारी उत्कर्ष किशोर एवं झारखंड से निर्मल कुमार सिंह उपस्थित थे ।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें