ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

RCP सिंह को राज्यसभा नहीं भेजेगा JDU, इंजीनियर सुनील हो सकते हैं नीतीश की पसंद

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है हालांकि फर्स्ट बिहार में इस खबर को लेकर पहले ही जानकारी दे दी थी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने पर जनता दल य

RCP सिंह को राज्यसभा नहीं भेजेगा JDU, इंजीनियर सुनील हो सकते हैं नीतीश की पसंद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है हालांकि फर्स्ट बिहार में इस खबर को लेकर पहले ही जानकारी दे दी थी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने पर जनता दल यूनाइटेड ने अंतिम तौर पर फैसला कर लिया है. नीतीश कुमार को पार्टी ने राज्यसभा में उम्मीदवारी के लिए फैसले पर अधिकृत किया था और जेडीयू के विश्वस्त सूत्रों की माने तो आरसीपी सिंह का पत्ता साफ हो गया है. जनता दल यूनाइटेड आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजने नहीं जा रहा. उनकी जगह कई नामों की चर्चा है. लेकिन इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम पूर्व विधायक और जेडीयू नेता इंजीनियर सुनील का है.


इंजीनियर सुनील नालंदा जिले से आते हैं वह हरनौत के विधायक के भी रह चुके हैं. और नीतीश कुमार के लव कुश वाले समीकरण में भी फिट बैठते हैं. उनके नाम की चर्चा बीती रात से तेज हुई है. हालांकि पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा के नाम की भी चर्चा होती रही है. लेकिन विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इंजीनियर सुनील को राज्यसभा भेजा जा सकता है.


आपको बता दें कि आरसीपी सिंह का पत्ता राज्यसभा के लिए घटना उसी वक्त तय हो गया था. जब नीतीश कुमार ने 2 दिन पहले पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई थी और विधायकों से रायशुमारी की थी. जनता दल यूनाइटेड के इतिहास में कभी भी इस तरह है कि उम्मीदवारी को लेकर बैठक रही बुलाई गई थी. लेकिन नितीश कुमार ने अगर पार्टी के नेताओं से चर्चा की विधायकों से बातचीत की और सबने फैसले के लिए उन्हें अधिकृत किया तो इसका सीधा संदेश से ही था कि आसिफ सिंह का पता कट सकता है.