ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

RCP पर लगे आरोपों पर उपेंद्र कुशवाहा बोले.. पहली नजर में भ्रष्टाचार का मामला, उचित जबाव नहीं मिली तो कार्रवाई होगी

PATNA : जेडीयू नेता आरसीपी सिंह पर संपत्ति अर्जित करने के आरोपों पर सियासत तेज हो गई है. इसी बीच पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है. उन्होंने कह

RCP पर लगे आरोपों पर उपेंद्र कुशवाहा बोले.. पहली नजर में भ्रष्टाचार का मामला, उचित जबाव नहीं मिली तो कार्रवाई होगी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जेडीयू नेता आरसीपी सिंह पर संपत्ति अर्जित करने के आरोपों पर सियासत तेज हो गई है. इसी बीच पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी भ्रष्‍टाचार के मामले में जीरो टोलरेंस की नीति पर चलती है. ऐसी स्थिति में पार्टी और सरकार से जुड़े किसी व्‍यक्ति के बारे में कोई जानकारी आई है तो पार्टी का दायित्‍व बनता है कि संबंधित व्‍यक्ति से इसके बारे में पूछा जाए. 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष  के पद पर रहते हुए आरसीपी सिंह ने जो संपत्ति अर्जित की है, उसके बारे में उनका क्या पक्ष है, पार्टी यह जानना चाहती है. जब तक उनकी तरफ से सफाई नहीं आती है, पार्टी अगला कदम के लिए इंतजार करेगी. कुशवाहा ने कहा कि जो जानकारी अभी मिली है यदि उनकी सफाई के बाद भी यही सचाई मालूम पड़ता है तो यह काफी आपतिजनक होगी. लेकिन पार्टी उनके पक्ष का इंतजार कर रही है और अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है. 


मिडिया के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस स्तर से जांच कराने की जरूरत होगी, कराई जाएगी. सभी ने देखा है कि समय-समय पर देश की एजेंसियां  संज्ञान लेती है. ऐसे में जब मिडिया में आरसीपी सिंह को लेकर चर्चा चल रही है तो उनपर एजेंसियों की भी नजर होगी. सभी एजेंसियां अपने स्तर से कार्रवाई करेगी. यदि पार्टी की बात करेंगे तो पार्टी अपने स्तर से करवाई करने में पीछे नहीं हटेगी. जहां तक होगा करवाई की जाएगी. 


बता दें कि आरसीपी सिंह पर जेडीयू ने बड़ा आरोप लगाया है. जेडीयू का कहना है कि आरसीपी सिंह ने पार्टी में रहते हुए करोड़ों रुपये की बेहिसाब संपत्ति अपने और अपने परिवार नाम कर दी. प्रदेशाध्यक्ष द्वारा आरसीपी सिंह को लिखे गए पद में कहा गया है कि नालंदा जिले के दो जेडीयू नेताओं ने सबूतों के साथ उनके खिलाफ शिकायत की है. इसमें कहा गया कि आरसीपी सिंह ने उनके और उनके परिवार के नाम पर साल 2013 से 2022 के बीच अकूत अचल संपत्ति निबंधित कराई. इसमें कई तरह की अनियमितताएं नजर आ रही हैं.

टैग्स