ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

RCP को जवाब देने आज सामने आएंगे ललन सिंह, नीतीश पर निशाने का करेंगे काउंटर

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने जब जेडीयू को अलविदा कहा तो नीतीश कुमार के ऊपर जमकर निशाना साधा था. आरसीपी सिंह ने ऐलान कर दिया कि जेडीयू डूबता हुआ

RCP को जवाब देने आज सामने आएंगे ललन सिंह, नीतीश पर निशाने का करेंगे काउंटर
First Bihar
2 मिनट

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने जब जेडीयू को अलविदा कहा तो नीतीश कुमार के ऊपर जमकर निशाना साधा था. आरसीपी सिंह ने ऐलान कर दिया कि जेडीयू डूबता हुआ जहाज है. इतना ही नहीं नीतीश कुमार और उनके करीबी नेताओं पर आरसीपी सिंह ने चुन-चुनकर हमला बोला, लेकिन अब आरसीपी सिंह को जवाब देने के लिए खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सामने आ रहे हैं.


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आज दोपहर बाद 4:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं. इसके लिए मीडिया से जानकारी साझा की गई है. यह बात लगभग तय मानी जा रही है कि ललन सिंह आरसीपी सिंह की तरफ से बोले गए हमलों का जवाब देंगे. हो सकता है कि जेडीयू के अंदर खाने से आरसीपी और ललन सिंह के बीच जो लड़ाई शुरू हुई थी वह एक कदम और आगे बढ़ जाए. आरसीपी सिंह पर ललन सिंह आज कई बड़े खुलासे कर सकते हैं. उधर आरसीपी सिंह भी ललन सिंह के जवाबी हमले के लिए तैयार बैठे हैं. आरसीपी सिंह ने शनिवार को इस्तीफा देते हुए कहा था कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते.


आरसीपी सिंह का गुस्सा इतना देखा गया कि उन्होंने ये तक कह दिया था कि नीतीश कुमार सात जन्मों में भी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे. उनका साफ़ तौर पर ये कहना था कि जेडीयू उनकी छवि को खराब करने की चाल चल रही है. इसके बाद अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आरसीपी को जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है और आज 4:00 बजे वे प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं.

टैग्स