ब्रेकिंग
AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतAK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका, स्टेट लेबल के नेता ने LJP (R) को कहा गुड बॉय

Bihar Election 2025: लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक ने पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट से 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लोजपा (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक ने पार्टी की सदस्यता और पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ कई समर्थकों ने भी लोजपा (रामविलास) को अलविदा कह दिया।


सोमवार को लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र स्थित दशरथ नंदन कॉम्प्लेक्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर सिंह ने अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे पिछले पांच वर्षों से पार्टी के सिपाही की तरह काम कर रहे थे और विशेष रूप से सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मज़बूत किया।


हालांकि, उन्होंने अफसोस जताया कि मरे कार्य से पार्टी संतुष्ट नहीं थी, इसलिए मैंने स्वेच्छा से पद और सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस्तीफे से संबंधित पत्र लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को भेज दिया गया है।


रविशंकर सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अब 17 अक्टूबर को सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। उनका कहना है कि अगर कोई पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो वह उनका और सूर्यगढ़ा का सम्मान होगा, अन्यथा वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। रविशंकर सिंह की स्थानीय पकड़ और संगठन में सक्रियता को देखते हुए यह लोजपा (रामविलास) के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता