ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'राष्ट्रवाद शब्द से हिटलरशाही झलकती है, इसका इस्तेमाल न करें'

RANCHI : राष्ट्रवाद शब्द का उपयोग मत कीजिए। नेशन कहेंगे चलेगा, नेशनल कहेंगे चलेगा, नेशनलिटी कहेंगे चलेगा, नेशनलिजम मत कहो। नेशनलिजम का मतलब होता है हिटलर का नाजीवाद। ऐसा कहा है कि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : राष्ट्रवाद शब्द का उपयोग मत कीजिए। नेशन कहेंगे चलेगा, नेशनल कहेंगे चलेगा, नेशनलिटी कहेंगे चलेगा, नेशनलिजम मत कहो। नेशनलिजम का मतलब होता है हिटलर का नाजीवाद। ऐसा कहा है कि  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने।


आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्रवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भागवत ने इसके मायने बताते हुए कहा कि अगर लोग राष्ट्रवाद शब्द का प्रयोग करते हैं तो इसका मतलब नाज़ी या हिटलर का राष्ट्रवाद होता है। दरअसल मोहन भागवत झारखंड के रांची स्थित मोहारबादी में आयोजित 'संघ समागम' में हिस्सा लेने पहुंचे थे और तभी उन्होंने ये बातें कहीं।


आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत को बनाने में हिन्‍दुओं की जवाबदेही सबसे अधिक है। हिंदू अपने राष्‍ट्र के प्रति और जिम्‍मेदार बनें। उन्होंने कहा कि 'हिंदू' भारत के सभी धर्मों का प्रतिनिधित्व करता है और उन्हें एक सूत्र में जोड़ता है। मोहन भागवत ने कहा कि RSS का विस्तार देश के लिए है क्योंकि भारत को विश्वगुरू बनाना हमारा लक्ष्य है। डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना भागवत ने कहा कि विकसित देश क्या करते हैं, वो अपने व्यापार को हर देश में फैलाना चाहते हैं। इसके जरिए वो अपनी शर्तों को मनवाना चाहते हैं। 

टैग्स