ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

Bihar Politics: राहुल गांधी का 15 जुलाई को प्रस्तावित पटना छात्र सम्मेलन रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के कारण लागू आचार संहिता को वजह बताया है, हालांकि पार्टी के अंदर तैयारियां पूरी नहीं होने की भी चर्चा है।

Bihar Politics
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित पटना दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है। 15 जुलाई को होने वाला छात्र सम्मेलन भी अब आयोजित नहीं होगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कार्यक्रम रद्द करने की आधिकारिक वजह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता को बताया है।


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है और आचार संहिता लागू है। ऐसे में किसी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन से चुनावी नियमों के उल्लंघन की संभावना थी। इसी वजह से राहुल गांधी का दौरा और छात्र सम्मेलन स्थगित करने का फैसला लिया गया।


जानकारी के अनुसार, छात्र सम्मेलन पहले 11 जुलाई को आयोजित किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई थी। अब इसे पूरी तरह स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल सम्मेलन की नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, पार्टी के अंदर कार्यक्रम रद्द होने को लेकर अन्य कारणों की भी चर्चा है


सूत्रों के मुताबिक, सम्मेलन की तैयारियां तय समय पर पूरी नहीं हो पाईं। कांग्रेस संगठन को करीब 10 हजार छात्रों का डेटा तैयार करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों से प्रभावित छात्रों की जानकारी जुटानी थी।


हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और पार्टी अब भी आचार संहिता को ही कार्यक्रम स्थगित करने की मुख्य वजह बता रही है। अब सबकी नजर कांग्रेस के अगले फैसले पर है कि उपचुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद राहुल गांधी का छात्र सम्मेलन पटना में दोबारा आयोजित किया जाएगा या नहीं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता