ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

Bihar News: नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार के तिरहुत प्रमंडल की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। संभावित बाढ़ को देखते हुए आयुक्त ने सभी जिलों को तटबंधों की निगरानी बढ़ाने और राहत-बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।

Bihar News
संभावित बाढ़ को लेकर सरकार अलर्ट
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बिहार के तिरहुत प्रमंडल में साफ दिखाई देने लगा है। नेपाल से आने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई जगहों पर चचरी और पीपा पुल प्रभावित हो गए हैं, जबकि निचले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।



दरअसल, नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश ने तिरहुत प्रमंडल में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर चचरी पुल और पीपा पुल पर आवाजाही प्रभावित हुई है। निचले इलाकों में पानी का दबाव बढ़ने के बाद ग्रामीण अपने सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।



संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क है। तिरहुत आयुक्त गिरवर दयाल सिंह ने प्रमंडल के सभी छह जिलों के जिलाधिकारियों को तटबंधों की निगरानी बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और राहत-बचाव की तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया है।



आयुक्त का कहना है कि बिहार में भले सामान्य से कम बारिश हुई हो, लेकिन नेपाल में लगातार वर्षा के कारण अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन सकती है। इसलिए प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल प्रशासन का दावा है कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता