ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ तेजस्वी का मोर्चा, युवा RJD का आक्रोश मार्च आज

PATNA : देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव के निर्देश पर आज युवा आरजेडी की तरफ से पटना में आक्रो

रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ तेजस्वी का मोर्चा, युवा RJD का आक्रोश मार्च आज
Anamika
1 मिनट

PATNA : देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव के निर्देश पर आज युवा आरजेडी की तरफ से पटना में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। आज दोपहर 1 बजे आरजेडी कार्यालय से युवा कार्यकर्ता और नेता आक्रोश मार्च निकालेंगे जो आयकर गोलंबर तक जाएगा. आरजेडी के युवा कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका जाएगा.

युवा आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब मार्च का नेतृत्व करेंगे. देश में लगातार पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि हो रही है. पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है. आरजेडी जनता से जुड़े इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार की घेराबंदी में जुट गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों भी पेट्रोल डीजल की कीमतों के साथ-साथ रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को महंगाई की बड़ी मार बताया था.