ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

रंग लाई सीएम नीतीश की मुहिम, विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी कांग्रेस, कहा- न्योता कबूल है

DELHI: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुहिम रंग लाने लगी है। पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बड़ी बैठक में कांग्रेस शामिल होग

रंग लाई सीएम नीतीश की मुहिम, विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी कांग्रेस, कहा- न्योता कबूल है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुहिम रंग लाने लगी है। पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बड़ी बैठक में कांग्रेस शामिल होगी। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का न्योता स्वीकार कर लिया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि अगर विपक्ष एकजुट हो गया तो मोदी की सत्ता में वापसी नहीं हो सकेगी।


कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा है कि विपक्ष एकजुट हो जाए तो मोदी को चुनाव में हराने का मौका मिल जाएगा। कांग्रेस इस बात को पहले से कहते रही हैं लेकिन विपक्षी दलों में कुछ इससे सहमनत हैं तो कुछ को यह मंजूर नहीं। कुछ क्षेत्रीय पार्टियों को कांग्रेस के साथ आने में दिक्कत होती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार को जिम्मेदारी दी थी कि वे जिन पार्टियों को बुलाना चाहते हैं बुला लें। अगर सबी एकजुट हो गए तो मोदी सत्ता में नहीं लौटेंगे। क्षेत्रीय दलों पर निर्भर करता है कि वे बैठक में जाएंगे या नहीं जाएंगे लेकिन कांग्रेस को कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के न्योता को कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है।


बता दें कि बीजेपी से अगल होकर महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही नीतीश विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं। पिछले दिनों नतीश ने विभिन्न राज्यों का दौरा कर विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की थी और दावा किया था कि बातचीत साकारात्मक हुई है। अब कहा जा रहा है कि 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है हालांकि आधिकारिक तौर पर फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।