ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में विधानसभा चुनाव कराने लायक हालात नहीं, रामविलास बोले.. राष्ट्रपति शासन लगाकर भी चुनाव टालना जरूरी

PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनाव कराने लायक हालात नहीं है. ऐसे में बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनाव को फिलहाल टालना जरू

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनाव कराने लायक हालात नहीं है. ऐसे में बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनाव को फिलहाल टालना जरूरी है. 

संक्रमण का खतरा

पासवान ने कहा कि बिहार में कोरोना कब तक बढ़ता रहेगा या कब कंट्रोल होगा कोई नहीं जानता है. ऐसे में जब चुनाव होगा तो हजारों शिक्षक, कर्मचारी और जवानों को ड्यूटी में लगाया जाएगा. जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में एलजेपी चाहती है कि बिहार में चुनाव को टाल दिया जाए. 



राष्ट्रपति शासन लग जाए

पासवान ने कहा कि भले ही बिहार में राष्ट्रपति शासन लग जाए, लेकिन चुनाव को लेकर बिहार की जनता और गरीबों के जान को जोखिम में नहीं डालना चाहिए. कोरोना संकट में लोग मतदान भी कम करेंगे. मतदान का अधिकार सभी को मिलना चाहिए. बता दें कि इससे पहले एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी कोरोना संकट में चुनाव कराने के पक्ष में नहीं हैं और पहले ही बयान दे चुके है. आरजेडी और कांग्रेस भी कोरोना संकट में चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है. लेकिन जेडीयू हर हाल में बिहार में विधानसभा का चुनाव समय पर कराने के पक्ष में है. चुनाव कराने को लेकर कई देशों का हवाला भी दे चुकी है. कह चुकी है कि जब वहां पर चुनाव हो सकता है तो बिहार में क्यों नहीं.