ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

राम कृपाल यादव ने राजनाथ सिंह को लिखा पत्र, बोले..दानापुर कैंट का रास्ता बंद कर देने से लोगों को हो रही परेशानी

PATNA : पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है. अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री को पत्र लिखा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है. अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री को पत्र लिखा है. 

रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री से मांग की है कि  दानापुर छावनी परिषद के अधीन 100 वर्षो से अधिक से चालू सर्वे रोड बैरक न0 1 से लोदीपुर चांदमारी सड़क को अकारण सेना द्वारा बंद कर दिया गया है, जिसे जल्द से जल्द चालू कराया जाए. इससे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का आवागमन बंद है, जिस कारण लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है.

उन्होंने पत्र में बताया है कि  उस इलाके में कई शैक्षणिक संस्थान हैं. स्थानीय लोग कई दिनों से आंदोलन कर रहे है. मरने- मारने की स्थिति बनी हुई है. दानापुर कैंट के सैन्य अधिकारी रक्षा मंत्रालय के आदेश संख्या 14(9)/2018-D(Q&C) जो 28 मई 2018 को दिया गया था इसका भी अनुपालन नहीं कर रहे हैं. पूर्ववर्ती रक्षा मंत्री  ने पूरे देश में कैंट रोड को चालू किया था. परंतु यह सड़क कभी बंद नहीं रहा है. इसी तरह दो अन्य सड़क शाहपुर से हथियाकांध और आनंद बाजार से नालंदा छात्रवास सड़क को भी बंद कर दिया गया है. वर्षों से चालू सड़क को अकारण और जबरन बंद करने की एकतरफा कार्रवाई ने लोगों को आंदोलित कर दिया है. जिससे  स्थानीय प्रशासन को कानून व्यवस्था कायम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आपसे अनुरोध है कि आप इसमें  हस्तक्षेप करें जिससे आम जनता को उनका नैसर्गिक न्याय मिले और जबरन बंद किये गए सड़क को खोला जा सके.