ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

आरजेडी में आने के लिए बैचेन रामा सिंह ने रघुवंश प्रसाद के खिलाफ खोला मोर्चा, ‘1990 से हमसे चुनाव हारते रहे हैं’

PATNA: आरजेडी ज्वाइन करने को बैचेन पूर्व सांसद रामा सिंह ने आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रामा सिंह ने आज रघुवंश प्रसाद पर करारा हमला बोला है। उन्होंन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA: आरजेडी ज्वाइन करने को बैचेन पूर्व सांसद रामा सिंह ने आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रामा सिंह ने आज रघुवंश प्रसाद पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रघुंवश प्रसाद 1990 से हमसे हारते रहे हैं। लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक हमसे हारे हैं। मेरे खिलाफ वे कोर्ट जा चुके हैं। मेरी कोई निजी समस्या रघुवंश प्रसाद सिंह से नहीं है लेकिन अगर वे आरजेडी छोड़ते हैं तो पार्टी पर इसका असर नहीं होगा। 


रामा सिंह ने यह भी कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान लालू की वजह से है। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद रामा सिंह के आरजेडी ज्वाइन करने को लेकर लगातार कयास चल रहे हैं हांलाकि सस्पेंस बरकरार है। 

लेकिन बिहार के सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि रामा सिंह आरजेडी ज्वाइन करने को आतुर हैं और इससे पहले भी जब उनका आरजेडी में आना तकरीबन तय माना जा रहा था तो रघुवंश प्रसाद उनकी राह का रोड़ा बन गये थे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब रामा सिंह की एंट्री आरजेडी में नहीं हो पायी थी और इसकी वजह रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे को हीं माना गया है।