ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

राम मंदिर पर बोलने वाले नेताओं को पीएम की नसीहत, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रखें भरोसा

NASIK : पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर मसले पर कुछ नेताओं के बयान पर नाराजगी जाहिर की है. महाराष्ट्र के नासिक में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ऐसे नेताओं को देश

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

NASIK : पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर मसले पर कुछ नेताओं के बयान पर नाराजगी जाहिर की है. महाराष्ट्र के नासिक में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ऐसे नेताओं को देश की सुप्रीम कोर्ट और न्याय प्रणाली पर भरोसा रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर अनाप शनाप बोलने वाले नेता को यह जान लेना चाहिए कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है और वो लगातार भाषण दे रहे हैं. ऐसे में उन्हें चुप रहना चाहिए और कोर्ट पर भरोसा रखना चाहिए.

उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों का भारत की सुप्रीम कोर्ट के प्रति सम्मान बहुत आवश्यक होता है, जब मामला सर्वोच्च अदालत में चल रहा हो तो पता नहीं ये बयानबहादुर कहां से टपक गए हैं, पीएम ने कहा कि हमारे संविधान-सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा होना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि मैं नासिक की धरती से देशभर में 'बड़बोले' लोगों से हाथ जोड़कर विनती करता हूं, प्रभुराम की खातिर आंख बंदकर भारत की न्यायप्रणाली के प्रति श्रद्धा रखें.