ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राज्यपाल से मिले कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल, सीएम नीतीश कुमार को बर्खास्त करने की मांग

PATNA : कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल से मुलाकात कर मुंगेर मामले पर जांच की मांग की. कांग्रेस नेता सुरजेवाला, मदन मोहना झा और पवन खेड़ा ने आज राज्यपाल से मुलाकात की. राज्य

राज्यपाल से मिले कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल, सीएम नीतीश कुमार को बर्खास्त करने की मांग
Anamika
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल से मुलाकात कर मुंगेर मामले पर जांच की मांग की. कांग्रेस नेता सुरजेवाला, मदन मोहना झा और पवन खेड़ा ने आज राज्यपाल से मुलाकात की. 

राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि हम मुंगेर मामले पर राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी देने गए थे. हमने राज्यपाल को घटना की जानकारी देते हुए सीआईएसएफ की रिपोर्ट दिखाई, जिसमें बताया गया  है कि भक्तों ने नहीं बल्कि लोकल पुलिस ने पहले गोली चलाई थी. 

सुरजेवाला ने कहा कि मुंगेर की घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया है. सीएम और डिप्टी सीएम इस घटना के लिए जिम्मेवार हैं. सरकार डीएम और एसपी का बचाव करने में जुटी हुई थी. इस जिम्मेवारी को देखते हुए नीतीश कुमार और सुशील मोदी को तुरंत बर्खास्त किया जाए और मृतक अनुराग के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए. सुरजेवाला ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए और पूरे मामले की  सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराई जाए.