ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास, संसद के दोनों सदनों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास

DESK: बुधवार को लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल ( नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद राज्यसभा में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई।

राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास, संसद के दोनों सदनों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बुधवार को लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल ( नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद राज्यसभा में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। वोटिंग में इस बिल के पक्ष में 100 प्रतिशत वोट पड़े और सर्वसम्मति से यह बिल अब राज्यसभा से भी पारित हो गया। इस बिल के विरोध में एक भी सांसद ने वोट नहीं डाला। पीएम मोदी ने कहा कि सभी दलों ने अहम भूमिका निभाई है।  


संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पास हो गया है। गुरुवार को राज्यसभा में हुई वोटिंग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि एक वोट इसके विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। 100 फीसदी वोट के साथ महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से पास हो गया है। 


इससे पहले कल लोकसभा से यह बिल पास हुआ था। संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस बिल के पक्ष में लोकसभा में  454 वोट पड़े थे जबकि इसके विरोध में असदुद्दीन ओवैसी और उन्हीं की पार्टी के एक अन्य सांसद ने वोट किया था। जिसके बाद सबकी नजर राज्यसभा पर टिकी थी। यहां भी सर्वसम्मति से यह बिल पास हो गया। 


टैग्स