ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार विधानमंडल को पहली बार संबोधित करेंगे राज्यपाल फागु चौहान, सेंट्रल हॉल में होगा अभिभाषण

PATNA : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आज पहली बार विधानमंडल को संबोधित करेंगे। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागु चौहान के अभिभाषण के साथ होगी। राज्यपाल संयुक्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आज पहली बार विधानमंडल को संबोधित करेंगे। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागु चौहान के अभिभाषण के साथ होगी। राज्यपाल संयुक्त सदन को सेंट्रल हॉल में संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल के विधानमंडल पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, कार्यकारी सभापति हारून रशीद उनकी अगवानी करेंगे। राज्यपाल को विधानमंडल परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा जिसके बाद वह सेंट्रल हॉल में 11:30 बजे से अपना अभिभाषण करेंगे। 


राज्यपाल के तौर पर फागु चौहान का यह पहला अभिभाषण होगा। विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल के अभिभाषण की परिपाटी रही है। फागु चौहान बिहार के 29वें राज्यपाल हैं और पिछले साल ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण किन बिंदुओं पर केंद्रित रहता है। 


विधानमंडल में राज्यपाल की तरफ से होने वाला अभिभाषण राज्य सरकार की तरफ से तय किया जाता है। माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष में राज्यपाल के अभिभाषण में नीतीश सरकार की तरफ से चलाई जा रही विकास योजनाओं की चर्चा के साथ-साथ भविष्य के लिए नए संकल्पों को भी जगह दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली अभियान का जिक्र भी राज्यपाल के अभिभाषण में हो सकता है। सरकार राज्यपाल के अभिभाषण के जरिए यह बताने की कोशिश करेगी कि बिहार के विकास के लिए उसकी क्या सोच है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता