ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

राज्यसभा उप चुनाव के लिए आज से नामांकन, रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई है सीट

PATNA: राज्यसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है. नामांकन 11 बजे से दोपहर के तीन बजे तक होगा. इसको लेकर पटना के प्रमंडल कार्यालय में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. आय

राज्यसभा उप चुनाव के लिए आज से नामांकन, रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई है सीट
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: राज्यसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है. नामांकन 11 बजे से दोपहर के तीन बजे तक होगा. इसको लेकर पटना के प्रमंडल कार्यालय में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. आयोग ने प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल को निर्वाची पदाधिकारी और निदेशक बिहार विधान सभा पटना भूदेव राय को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है. 

चुनाव आयोग राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का जो कार्यक्रम घोषित किया है. उसके अनुसार आज से 3 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा. 4 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच होगी और उम्मीदवार 7 दिसंबर तक अपना नामांकन पत्र वापस ले पाएंगे. अगर आवश्यकता हुई तो 14 दिसंबर को मतदान होगा. सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक मतदान का वक्त रखा गया है. उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतों की गिनती होगी और परिणाम सामने आ जाएगा. 16 दिसंबर तक राज्यसभा की एक सीट के लिए उप चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा.

8 अक्टूबर को हुआ था निधन

आठ अक्टूबर को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया था. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे.  दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उनकी हार्ट सर्जरी कराई गई थी, लेकिन वह फेल हो गया था. वह साल 2019 में बिहार से राज्यसभा की सीट पर निर्विरोध चुने गए थे. जिस सीट के लिए उप चुनाव हो रहा है उसका कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक का है.