ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, राहत सामग्री बांटने के दौरान नाव आगे बढ़ी तो पानी में गिरने लगेBihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, राहत सामग्री बांटने के दौरान नाव आगे बढ़ी तो पानी में गिरने लगेBihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफ

राज्यसभा चुनाव 2026: ओवैसी ने बढ़ा दी तेजस्वी की टेंशन, RJD की बैठक से बनाई दूरी; NDA को करेंगे वोट?

राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में तेजस्वी यादव की महागठबंधन बैठक से एआईएमआईएम ने दूरी बना ली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि समर्थन को लेकर फैसला केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद लिया जाएगा।

Rajya Sabha Election
राज्यसभा का रण!
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर आरजेडी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने आज पटना में आरजेडी के विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को भी बैठक में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है हालांकि बिहार में एआईएमआईएम के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने इससे इनकार किया है।


अख्तरुल ईमान ने कहा है कि आरजेडी की तरफ से उन्हें बैठक में आने की कोई खबर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यह तेजस्वी यादव का पारिवारिक बैठक है और किसी के घर में क्या हो रहा है उससे हमें क्या मतलब है। ये तो बेगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाना वाली बात हो गई। तेजस्वी यादव को हमारी जरुरत पड़ेगी तब हम फैसला करेंगे कि हमें क्या करना है।


उन्होंने कहा कि आगे देखा जाएगा कि किस दल को समर्थन करना है। अगर पांच ही उम्मीदवार रह जाते तो इलेक्शन की नौबत ही नहीं आती लेकिन 6 उम्मीदवार हैं तो इलेक्शन हो रहा है। हमलोग विचार कर रहे हैं कि किसे समर्थन देना है। तेजस्वी यादव की ईच्छा थी कि एआईएमआईएम आरजेडी को समर्थन करे लेकिन हमारी मांग थी कि आरजेडी हमारे कैंडिडेट को समर्थन करे।


एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उच्च सदन में हमरा कोई सदस्य नहीं है तो हम लोगों ने कहा था कि हमारी पार्टी को अवसर दिया जाए। तेजस्वी यादव ने कहा था कि दिल्ली से लौटकर बात करेंगे लेकिन इस मामले को लेकर अबतक कोई बात नहीं हो सकी है। केंद्रीय नेतृत्व से बाच करने के बाद ही इसपर कोई फैसला लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता