ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्देश, मकर संक्रांति से पहले शपथ ग्रहण करेंगे मेयर-डिप्टी मेयर,पार्षद

PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव को खत्म हुए कई दिन हो गए लेकिन अबतक नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका है।शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे नवनिर्वाचित सद

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्देश, मकर संक्रांति से पहले शपथ ग्रहण करेंगे मेयर-डिप्टी मेयर,पार्षद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव को खत्म हुए कई दिन हो गए लेकिन अबतक नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका है।शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे नवनिर्वाचित सदस्यों का इंतजार अब खत्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण की डेट जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक आने वाले 13 जनवरी को सभी नगर निगम, नगर पंचायत और नगर परिषदों में नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे। पहले सिर्फ 13 जिलों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना था लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक सभी जिलों के नवनिर्वाचित सदस्य अब एक ही दिन शपथ ग्रहण करेंगे।


दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित हुए सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण जिलों के डीएम के माध्यम से होगा। वहीं, नगर परिषद में अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी एवं नगर पंचायत में वरीय उपसमाहर्ता स्तर के पदाधिकारी शपथ दिलाएंगे। गुरुवार को निर्वाचन आयोग ने कहा कि राज्य के सभी जिलों के निकायों में नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 13 जनवरी को ही होगा।


बता दें कि बिहार में विवादों के बीच नगर निकाय का चुनाव पिछले दिनों संपन्न हो गया था। पहले चरण का चुनाव बीते 18 दिसंबर को हुआ था जबकि 20 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे जबकि दूसरे चरण के लिए 28 दिसंबर को वोटिंग हुई थी और 30 दिसंबर को मतगणना हुई थी। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बावजूद नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण नहीं हो सका है। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें