ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

राजनीतिक पार्टी बनाने वाले आशुतोष संगठन नहीं छोड़ेंगे, भूमिहार ब्राम्हण एकता मंच के अध्यक्ष बने रहेंगे

PATNA : राष्ट्रीय जन जन पार्टी बनाकर राजनीति में कदम रखने वाले आशुतोष कुमार अपने संगठन को नहीं छोड़ेंगे. आशुतोष कुमार बिहार में विधानसभा चुनाव तक भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउं

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जन जन पार्टी बनाकर राजनीति में कदम रखने वाले आशुतोष कुमार अपने संगठन को नहीं छोड़ेंगे. आशुतोष कुमार बिहार में विधानसभा चुनाव तक भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे फाउंडेशन के सदस्य संचालन समिति की आज हुई बैठक में एक बार फिर से आशुतोष कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया.


भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउण्डेशन के छः सदस्यीय संचालन समिति की बैठक आज Google meet के माध्यम से सम्पन्न हुई. संचालन समिति की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 तक पुनः आशुतोष कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर तत्काल प्रभाव से छह सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है.


इसकी सूचना कार्यालय प्रभारी राकेश कुमार पवन ने दी. उन्होंने बताया कि भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउण्डेशन के छः सदस्यीय संचालन समिति की बैठक में प्रसुन्न कुमार भल्ला को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, राजीव चौधरी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष, संजीव नयन जी को बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव और अजय कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें