ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती

DELHI: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बैक पेन की वजह से उन्हें एम्स के न्यूरो सर्जरी व

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बैक पेन की वजह से उन्हें एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत बेहतर है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फिलहाल डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में रखा गया है। दिल्ली एम्स के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। एम्स के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया है कि राजनाथ सिंह पहले से ठीक हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है और वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं। समय समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रहा है।


बता दें कि राजनाथ सिंह ने बीते 10 जुलाई को अपना 73वां जन्मदिन मनाया था। देश के तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें अपनी कैबिनेट का मूल्यवान सहयोगी बताया था। पीएम मोदी ने कहा था कि राजनाथ सिंह एक ऐसे नेता हैं, जिनका उनकी बुद्धिमता के लिए व्यापक सम्मान है। कड़ी मेहनत से वो आगे बढ़े हैं और भारत को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।