ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

शक्ति मलिक और मुकेश सहनी के आरोपों से तेजस्वी के दलित प्रेम का हुआ खुलासा, RJD सिर्फ टिकट बेचना जानती है

PATNA: जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आरजेडी पर निशाना साधा हैं. पूर्णिया में पूर्व आरजेडी नेता की हत्या पर सवाल खड़ा किया है. राजीव रंजन ने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ ह

शक्ति मलिक और मुकेश सहनी के आरोपों से तेजस्वी के दलित प्रेम का हुआ खुलासा, RJD सिर्फ टिकट बेचना जानती है
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आरजेडी पर निशाना साधा हैं. पूर्णिया में पूर्व आरजेडी नेता की हत्या पर सवाल खड़ा किया है. राजीव रंजन ने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शक्ति मलिक हैं. शक्ति मलिक को टिकट पर बातचीत करने के लिए पटना बुलाया. तेजस्वी ने रानीगंज के टिकट के लिए 50 लाख की मांग की और नामांकन के बाद 20 लाख की और मांग की यही नहीं शक्ति मलिक को जातिसूचक गाली भी दी और मुकेश सहनी के महागठबंधन छोड़ने से यह साफ हो गया है कि आरजेडी सिर्फ दलित प्रेम का दिखावा करती है.   

राजीव रंजन ने कहा कि शक्ति मलिक के आरोपों की पुष्टि हुई है. अब तक आरेजडी सिर्फ वंशवाद और जातिवाद फैला रही थी. लेकिन अब जो राजद और तेजस्वी दलितों के साथ कर रहे हैं ये जनता देख रही है. जाति का नाम लेकर गालियां देना, उनका अपमान करना यही राजद का काम रह गया है.

राजीव रंजन ने कहा कि टिकट बेचना तो आरेजडी की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है. राजद के घड़ियाली आंसू व दोहरा चरित्र उजागर हुआ है जिन्होंने दलितों को वोट के लिए इस्तेमाल किया है. शक्ति यादव के माता पिता के आरोप ने दलित प्रेम का खुलासा कर दिया है. लेकिन बिहार की जनता जाग चुकी है. अब नारों से वह वोट नहीं दे सकते हैं. शक्ति मलिक से टिकट के लिए पैसा मांगा गया. इससे पहले भी आरजेडी पर टिकट के लिए जमीन दिखवाने का आरोप लग चुका है. इस चुनाव में बिहार की जनता तेजस्वी को जवाब देगी.