ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

राजधानी में होटल मौर्या के बाहर बिल्डर ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार ; G -20 में शामिल होने वाले मेहमान का लगा है जमावड़ा

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, गोलीबारी , छीनतई और लूट की घटना को अंजाम नहीं दिया ज

राजधानी में होटल मौर्या के बाहर बिल्डर ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार ; G -20 में शामिल होने वाले मेहमान का लगा है जमावड़ा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, गोलीबारी , छीनतई और लूट की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता हो।इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के सबसे व्यस्ततम इलाके से निकल कर सामने आ रहा है जहां  एक शख्स आराम से फायरिंग कर भाग निकला। हालांकि, गनीमत रही है इस फायरिंग में किसी को भी गोली लगी नहीं है। 


दरअसल, राजधानी पटना के व्यस्ततम और वीआईपी इलाकों में शामिल गांधी मैदान थाने के फ्रेजर रोड स्थित मौर्या होटल के बॉलीवुड ट्रीट रेस्टोरेंट के बाहर एक बिल्डर ने अपने पिस्टल से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की और इसके बाद वह वहां से अपनी बीएमडब्ल्यू कार से निकल भागा। पुलिस ने घटनास्थल से पांच 7.65 एमएम के कारतूस के खोखे बरामद किये हैं। इसके बाद अब इस पुरे मामले में गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरुण कुमार के बयान के आधार पर बिल्डर के खिलाफ आर्म एक्ट और हर्ष फायरिंग के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


वहीं, इस घटना में गोलीबारी करने वाले बिल्डर की पहचान सौरभ कश्यप के रूप में हुई है जो पाटलिपुत्र इलाके का रहने वाला है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी भी की। लेकिन वह फरार थ। फिलहाल इस बिंदु पर भी जांच में जची हुई है कि उसकी पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध, यह उसकी गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट हो जायेगा। खास बात यह है कि मौर्या होटल में उस दिन जी-20 में शामिल होने वाले विदेशों से आये मेहमान भी रुके हुए थे। 


इस मामले को लेकर गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आरोपित की तलाश में छापेमारी जारी है।अगर पिस्टल लाइसेंसी भी निकला, तो भी उसके लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की जायेगी। 


इधर, सौरभ की सारी हरकत रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है।  हाल में ही पुलिस विभाग ने हर्ष फायरिंग को पूरी तरह गैरकानूनी बताया था और मामला सामने आने पर कार्रवाई करने का निर्देश बिहार के सभी थाना पुलिस को दिया गया था. इस निर्देश के बाद पटना में यह पहली कार्रवाई है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें