ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव

RAJASTHAN: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।</p

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAJASTHAN: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर यह लिखा कि "आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।" 


इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "आमजन में ऐसी धारणा है कि कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट घातक नहीं है इसलिए लोग लापरवाही बरत रहे हैं। विशेषज्ञों की राय है कि ओमिक्रोन से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड समस्याएं पूर्व के वैरिएंट्स जितनी ही गंभीर हो सकती हैं। 


पोस्ट कोविड समस्या में अस्थमा, बार-बार सिर दर्द, फेफड़ों संबंधित रोग, किडनी की परेशानी एवं हृदय रोग तक हो सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अगस्त, 2021 में मुझे हुई आर्टरी ब्लॉकेज संबंधी परेशानी की एक वजह पोस्ट कोविड समस्या भी है। इसलिए ओमिक्रोन को भी गंभीरता से लेते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तथा वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।"




टैग्स