ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू-राबड़ी की एक और बेटी मुश्किल में: ED की टीम रागिनी यादव से कर रही पूछताछ

DELHI: रेलवे में जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में लालू-राबडी परिवार के एक और सदस्य ईडी की रडार पर आ गयी है. दिल्ली में ईडी दफ्तर में लालू-राबडी की बेटी रागिनी यादव से पूछताछ

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू-राबड़ी की एक और बेटी मुश्किल में: ED की टीम रागिनी यादव से कर रही पूछताछ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: रेलवे में जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में लालू-राबडी परिवार के एक और सदस्य ईडी की रडार पर आ गयी है. दिल्ली में ईडी दफ्तर में लालू-राबडी की बेटी रागिनी यादव से पूछताछ हो रही है. एक दिन पहले ही ईडी ने तेजस्वी यादव से तकरीबन 9 घंटे तक पूछताछ की थी. उसी मामले में रागिनी यादव से पूछताछ की जा रही है।


बुधवार को लालू-राबडी की बेटी रागिनी यादव ईडी मुख्यालय पहुंची. रागिनी यादव ईडी मुख्यालय पहुंची तो उनके साथ उनके पति राहुल यादव भी थे. हालांकि राहुल यादव ने उन्हें ईडी कार्यालय के मेन गेट पर ही छोड दिया और वहां से निकल गये. इसे बाद ईडी अधिकारियों ने रागिनी यादव से पूछताछ शुरू की. ईडी सूत्रों के मुताबिक रागिनी यादव को कई कागजात दिखा कर उनसे जानकारी ली जा रही है।


क्यों हो रही है रागिनी से पूछताछ?

दरअसल रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में ईडी की टीम ने ये पाया कि दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में लगभग 150 करोड़ रूपये के एक मकान और प्लॉट को लालू परिवार ने सिर्फ चार लाख रूपये में अपने कब्जे में कर लिया. ये प्लॉट एक कंपनी के नाम पर था. लालू परिवार ने चार लाख रूपये में उस कंपनी के सारे शेयर खरीद लिये. एबी एक्सपोर्ट्स नाम की इस कंपनी के ज्यादातर शेयर तेजस्वी यादव के नाम हैं. जबकि कुछ शेयर रागिनी यादव के नाम पर हैं. रागिनी यादव फिलहाल उस कंपनी की डायरेक्टर भी हैं और वहां उनका नाम रागिनी लालू दर्ज है. ईडी की टीम उसी मामले में रागिनी यादव से पूछताछ कर रही है।


बता दें कि इस केस में इससे पहले ईडी की टीम ने लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद डाक्टर मीसा भारती से भी पूछताछ की थी. पिछले 25 मार्च को मीसा भारती को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. उसके बाद तेजस्वी यादव से 11 अप्रैल को लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की गयी थी।


कौन हैं रागिनी यादव?

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सात बेटियां और दो बेटे हैं. सात बेटियों में से रागिनी यादव लालू प्रसाद की चौथे नंबर की बेटी है. रागिनी यादव की शादी 2012 में समाजवादी पार्टी के नेता राहुल यादव से हुआ था. शादी के बाद 2017 और 2022 में रागिनी यादव के पति राहुल यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तरप्रदेश से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव जीत नहीं पाए थे. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में राहुल यादव ने बताया था कि उनके पास करीब 25 करोड़ रूपए की संपत्ति है. पिछले कुछ दिनों ईडी और सीबीआई ने लालू परिवार से जुड़े जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी, उनमें रागिनी यादव का घर भी शामिल था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें