ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 78 दिन के बोनस का हुआ ऐलान

DESK: रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। दिवाली के मौके पर अब रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गयी

रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 78 दिन के बोनस का हुआ ऐलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। दिवाली के मौके पर अब रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गयी है। केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 12 लाख नॉन गजटेड रेलवे कर्मचारियों को फायदा होगा। जबकि केंद्र सरकार पर 1832 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।  


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया गया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया कि रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से 11.27 लाख रेलवे कर्मियों को फायदा मिलेगा। 


अनुराग ठाकुर ने बताया कि 11.27 लाख कर्मचारियों को 1832 करोड़ रुपये बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा जिसकी अधिकतम सीमा 17 हजार 951 रुपये होगी। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तेल कंपनियों को 22 हजार करोड़ की ग्रांट दिए जाने पर भी फैसला हुआ है। 

टैग्स