ब्रेकिंग
अगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेज

Bihar Politics: पीएम मोदी को अपशब्द कहने के मामले में राहुल-तेजस्वी समेत चार नेताओं पर पटना में केस दर्ज, इस दिन होगी सुनवाई

Bihar Politics: पीएम मोदी को अपशब्द कहने के मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और मो. रिजवी पर पटना कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 3 सितंबर को अदालत मामले की सुनवाई करेगा।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दिए जाने के मामले में पटना की एक अदालत में चार नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा पटना हाई कोर्ट के वकील अवधेश कुमार पांडे द्वारा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।


परिवाद पत्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और मो. रिजवी उर्फ राजा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह मुकदमा परिवाद पत्र संख्या 12873/2025 के रूप में दर्ज हुआ है और इसकी सुनवाई 3 सितंबर 2025 को होगी।


बता दें कि यह विवाद दरभंगा में आयोजित इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हुआ, जहां मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इस मामले में आरोपी मो. रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


इस घटना को लेकर एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान बीजेपी और एनडीए सहयोगी दलों के नेता व महिला कार्यकर्ता सड़कों पर मार्च करेंगे। एनडीए लगातार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता