ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

राहुल, तेजस्वी और ललन सिंह का नामकरण: BJP के सम्राट ने बताए तीनों के नए नाम

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर विरोधी लगातार सवाल उठाते रहे हैं। विरोधियों के सवालों का जबाव बीजेपी ने जोरदार तरीके से दिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक

राहुल, तेजस्वी और ललन सिंह का नामकरण: BJP के सम्राट ने बताए तीनों के नए नाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर विरोधी लगातार सवाल उठाते रहे हैं। विरोधियों के सवालों का जबाव बीजेपी ने जोरदार तरीके से दिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर हमला बोलने वाले राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का नया नामकरण कर दिया है।


दरअसल, पटना के बापू सभागार में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और ललन सिंह पर एकसाथ हमला बोला। सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी को पप्पू, तेजस्वी को अप्पू और ललन सिंह को झप्पू बताया। सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री तो सरकारी काम से विदेश यात्रा पर गए थे लेकिन एगो पप्पू गए हैं, एगो अप्पू गए हैं और एगो झप्पू विदेश यात्रा पर गए हैं।


उन्होंने कहा कि पप्पू को तो सभी लोग पहले से जानते हैं लेकिन एगो अप्पू है पटना वाला.. नगर विकास मंत्री है वो भी आजकल विदेश यात्रा पर है और एगो झप्पू है जो जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। मंत्री नहीं बन पाए तो झपने का काम शुरू कर दिया, इसलिए उनका नाम झप्पू हो गया है। वहीं इस दौरान सम्राट चौधरी ने लालू और नीतीश को भी घेरा और बिहार को बर्बाद करने के लिए जिम्मेवार बताया।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता