ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

राहुल गांधी पर PM मोदी का पलटवार, कहा - हर बेटी 'शक्ति' का रूप, लगा दूंगा जान की बाजी

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान होने के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों के तरफ से अब एक्शन मोड में काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन INDI पर निशाना

राहुल गांधी पर PM मोदी का पलटवार, कहा - हर बेटी 'शक्ति' का रूप, लगा दूंगा जान की बाजी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान होने के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों के तरफ से अब एक्शन मोड में काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन INDI पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुंबई में INDI गठबंधन की पहली रैली हुई और उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया और इसमें वो कहते हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है तो मैं उनको साफ़ कह देना चाहता हूं कि -  हर बेटी शक्ति का रूप है और मैं अपनी माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा।


पीएम ने कहा- 'एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। अब मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है? मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन 'शक्ति' का रूप हैं। मैं उनकी पूजा करता हूं। मैं विपक्ष की चुनौती को स्वीकार करता हूं। उनके लिए मैं जान की बाजी लगा दूंगा।'


मालूम हो कि, विपक्षी गठबंधन ने शिवाजी पार्क से रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। उसी मौके पर राहुल गांधी ने शक्ति के खिलाफ लड़ने का बयान दिया। उन्होंने कहा, 'हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं, एक शक्ति से लड़ रहे हैं।' राहुल बोले, 'अब सवाल उठता है, वो शक्ति क्या है? जैसे किसी ने यहां कहा- राजा की आत्मा ईवीएम में है। सही है, सही है। राजा की आत्मा ईवीएम में है। हिंदुस्तान की हर संस्था में है। ईडी में है, सीबीआई में है, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में है।'


उधर, राहुल के इस बयान की बीजेपी नेताओं ने निंदा करनी शुरू कर दी। बीजेपी नेताओं ने कहा कि सनातन धर्म और हिंदुओं को अपमानित करना कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन का स्वभाव बन गया है। इसके बाद इस मामले में खुद पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा तंज कसा है। ऐसे में इस चुनाव में अब लड़ाई परिवारवाद के साथ शक्ति की हो गई है।