ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

राहुल गांधी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, कहा.. ट्वीट और कैंडिल मार्च से नहीं हरा सकते बीजेपी को

DESK : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना कांग्रेस

राहुल गांधी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, कहा.. ट्वीट और कैंडिल मार्च से नहीं हरा सकते बीजेपी को
First Bihar
2 मिनट

DESK : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने  कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना कांग्रेस के भी भारत में विपक्ष संभव है. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह भी कहा है कि एक ट्वीट और कैंडिल मार्च के जरिए आप भाजपा को हरा नहीं सकते हैं.


एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने 2024 के आम चुनावों में विपक्ष के लिए भाजपा से मुकाबला करने के लिए अपना ब्लू प्रिंट भी पेश किया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के बिना भाजपा विरोधी मोर्चा बनाना संभव है.


पीके ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि अगर पार्टी को बचाना है तो गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुनें. प्रशांत किशोर ने कहा कि 1984 के बाद कांग्रेस को अकेले एक भी लोकसभा चुनाव में जीत मिली है. बीते दस साल में कांग्रेस को 90 प्रतिशत चुनावों में हार मिली है. कांग्रेस नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. 


आपको बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति बना रहे हैं. बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी जीत मिली थी. इससे पहले उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए इसके अलावा नीतीश कुमार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, एम.के. स्टालिन, जगन मोहन रेड्डी, अरविंद केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए भी चुनाव रणनीति बनाए हैं.