ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

राहुल गांधी की याचिका खारिज होने के बाद धरने पर बैठी कांग्रेस, कहा - जनता की समस्या नहीं सुनना चाह रही भाजपा

PATNA : गुजरात हाईकोर्ट के तरफ से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका ख़ारिज होने के बाद अब बिहार कांग्रेस पार्टी के कई नेता, वि

राहुल गांधी की याचिका खारिज होने के बाद धरने पर बैठी कांग्रेस, कहा - जनता की समस्या नहीं सुनना चाह रही भाजपा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : गुजरात हाईकोर्ट के तरफ से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका ख़ारिज होने के बाद अब बिहार कांग्रेस पार्टी के कई नेता, विधायक और सांसद धरने पर बैठ गए हैं। ये लोग राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर नराजगी जाता रहे हैं। कांग्रेस नेता का कहना है कि, यह भाजपा की साजिश है कि राहुल गांधी को किसी तरह रोका जा सके। राहुल गांधी के जो कदम जनता के तरफ बढ़ रहे हैं वो न बढ़ सके। 


दरअसल, गुजरात उच्च न्यायालय मोदी उपनाम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उनकी याचिका को ख़ारिज कर दिया। गुजरात हाई कोर्ट  के न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक की अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया। जिसके बाद इस फैसले को लेकर बिहार कांग्रेस के नेता घरना पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी भी शुरू कर दी। 


इस दौरान पार्टी के विधायक दाल के नेता शकील अहमद ने कहा कि - भाजपा का जो प्रयास है है कि राहुल गांधी को किसी भी तरह रोका जा सके। जिस तरह राहुल गांधी जी का कदम जनता के तरफ बढ़ रहा है और जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं और इसको लेकर सवाल कर रहे हैं। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी उनको रोकना चाह रही है। हम कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं कह रहे हैं। कोर्ट का फैसला अपनी जगह पर है। जनता की अदालत में जनता के लिए हम लोग का प्रोटेस्ट जारी रहेगा। इसके साथ हैं हमें पूरा विश्वास है कि जो सबसे ऊपरी अदालत है वहां हम लोग को इंसाफ मिलेगा क्योंकि इंसाफ का ही गला घोंटा जा रहा है।