ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

Jharkhand Election: राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा में फंसा, PM मोदी की सभा के कारण नहीं मिला क्लीयरेंस

GODDA: झारखंड में गोड्डा में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर फंस गया। एटीसी से क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर करीब एक

Jharkhand Election: राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा में फंसा, PM मोदी की सभा के कारण नहीं मिला क्लीयरेंस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GODDA: झारखंड में गोड्डा में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर फंस गया। एटीसी से क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर करीब एक घंटे से गोड्डा में खड़ा है। 


इसे लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया। एटीएस की तरफ से क्लीयरेंस नहीं मिलने कारण राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा में घंटों फंसा रहा।


इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। यह आरोप लगाया है कि पीएम मोदी की चुनावी सभा के कारण राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया। जिसके कारण राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में घंटों रुका रहा। 


गोड्डा में खड़े राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें राहुल गांधी हेलिकॉप्टर के अंदर बैठे दिख रहे हैं और गोड्डा से उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए हेलीपैड के आसपास जवान खड़े दिख रहे हैं। हेलिकॉप्टर को उड़ने के लिए एटीएस से क्लीयरेंस मिलने का इंतजार किया जा रहा है।