ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राहुल गांधी हाजिर हों...कोर्ट में कल पेश होंगे कांग्रेस सांसद; बढ़ सकती है मुश्किलें

DESK : कांग्रेस के युवराज और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मानहानि केस में राहुल गांधी 20 फरवरी को सुल्तानपुर की जिला सिविल कोर्ट में पेश ह

राहुल गांधी हाजिर हों...कोर्ट में कल पेश होंगे कांग्रेस सांसद; बढ़ सकती है मुश्किलें
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कांग्रेस के युवराज और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मानहानि केस में राहुल गांधी 20 फरवरी को सुल्तानपुर की जिला सिविल कोर्ट में पेश होंगे। कोर्ट ने उन्हें मानहानि मामले में समन जारी किया था जिसके बाद इन्हें पेश होना है।


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को बताया कि सांसद राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर जिला अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। उन्होंने इसक जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है। जयराम रमेश ने कहा कि- 'राहुल गांधी को कल, 20 फरवरी, सुबह सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। यह मामला 4 अगस्त, 2018 को एक भाजपा नेता द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है।


वहीं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल सुबह रुक जाएगी और दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर अपने 20 फरवरी के प्रोग्राम को शुरू करेगी। आज का कार्यक्रम निर्धारित शेडयूल के अनुसार जारी है और शाम 4 बजे खरेगे और राहुल गांधी अमेठी के बाबूगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।' मालूम हो कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में 20 फरवरी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने तलब किया है। यह शिकायत भाजपा नेता विजय मिश्रा ने की है। ये मामला साल 2018 का है।


उधर, विपक्ष के वकील संतोष कुमार पांडे ने कहा कि अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो उन्हें अधिकतम 2 साल की सजा सुनाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने साल 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।