ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा, गिरिराज बोले- कांग्रेस सांसद ने लोकतंत्र को अपमानित किया

DELHI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले दिनों लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस में कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए RSS पर जमकर निशाना साधा था और कहा था कि भारत में डेमोक्रेटि

राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा, गिरिराज बोले- कांग्रेस सांसद ने लोकतंत्र को अपमानित किया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले दिनों लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस में कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए RSS पर जमकर निशाना साधा था और कहा था कि भारत में डेमोक्रेटिक कॉम्पटिशन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर बनी हुई है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने विदेश जाकर अपने देश को अपमानित किया है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है और लोकसभा अध्यक्ष से कांग्रेस सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग कर दी है।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश के बाहर जाकर जिस तरह से भारत के लोकतंत्र और संसद को अपमानित किया उसको लेकर लोकसभा के अध्यक्ष को उसपर संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। जिस व्यक्ति ने सदन में 52 मिनट तक गालियां देने का काम किया और बेहताशा झूठे आरोप लगाने का काम किया वह व्यक्ति विदेशों में जाकर भारत के लोकतंत्र और संसद को अपमानित करने का काम कर रहा है। देश को अपमानित करने वाले ऐसे व्यक्ति पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। गिरिराज ने कहा कि भारत ही ऐसा देश है जहां टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य रहते हैं।


बता दें कि राहुल गांधी ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि आरएसएस के कारण भारत में डेमोक्रेटिक कॉम्पटिशन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। आरएसएस एक कट्टरपंथी और फासीवादी संगठन है, जिसने भारत की लगभग सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। राहुल गांधी ने कहा था कि RSS मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बना है। राहुल ने कहा था कि भारत में प्रेस, न्यायपालिका, संसद और चुनाव आयोग सभी खतरे में हैं और किसी न किसी तरह से आरएसएस से नियंत्रित हैं।