ब्रेकिंग
Bihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकाम

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIR

पेलेट गन के कथित इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने साहिल लोचब की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

Rahul Gandhi Protest
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Rahul Gandhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे और जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की मांग की। राहुल गांधी ने पुलिस से मामले में FIR दर्ज करने की मांग की और कहा कि जब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होती, वह वहां से नहीं उठेंगे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने साहिल लोचब की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। FIR के आरोपी कॉलम में फिलहाल किसी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं किया गया है।



राहुल गांधी दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट CP नूपुर प्रसाद से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कई शिकायतें उनके सामने रखीं और संबंधित मामलों में कार्रवाई की मांग की। हालांकि, तत्काल कोई निर्णय नहीं होने के बाद राहुल गांधी पुलिस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान राहुल गांधी के लिए कुर्सी लगाई गई। मौके पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। मामले को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी भी डीसीपी कार्यालय पहुंचे।



कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सवाल उठाया था कि छात्रों पर पेलेट गन चलाने का आदेश आखिर किसने दिया। पार्टी ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था। कांग्रेस का आरोप था कि साहिल लोचब और उनकी मां लगातार FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली थी और बताया था कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।



कांग्रेस के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की हाई-पावर्ड कमेटी भी गठित की गई थी और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच राहुल गांधी ने पुलिस से FIR दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई करने की मांग की। इससे पहले राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के बाहर भी धरने पर बैठे थे। वहां से उन्हें हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था। 



इस दौरान रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा समेत कांग्रेस के कई नेता भी मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने साहिल लोचब की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता