ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

राबड़ी देवी ने दी विदाई, 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर फिर से निकले तेजस्वी यादव

PATNA : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की नजदीकी की खबरों के बीच एक बाऱ फिर 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की राह फिर पकड़ ली है। अपनी मां

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की नजदीकी की खबरों के बीच एक बाऱ फिर 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की राह फिर पकड़ ली है। अपनी मां राबड़ी देवी का आशीर्वाद लेकर फिर से बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकल चुके हैं। राबड़ी देवी ने उन्हें यात्रा पर निकलने से पहले विदाई दी है। कल से उनकी यात्रा का अगला चरण शुरू हो रहा है।


कल यात्रा के दूसरे चरण में तेजस्वी यादव कल गया के शेरघाटी में होंगे। वहीं इसके बाद एक मार्च को पूर्वी चंपारण में तेजस्वी यादव की जनसभा होगी। बिहार में 7 महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, युवाओं में बेरोजगारी की समस्या को मुद्दा बनाकर तेजस्वी यादव बिहार का दौरे पर निकले हैं। तेजस्वी अगले कुछ हफ्तों में प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे और हर जिले में बेरोजगारी की समस्या को लेकर दो सभाएं करेंगे।


इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को वेटनरी कॉलेज मैदान से बेराजगारी के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया था। बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार यदि युवकों को रोजगार दे दे तो वह अपनी यात्रा रोक सकते हैं। हमारी सरकार बनी तो सभी बहाली में प्रदेश के युवकों के लिए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। वहीं तेजस्वी यादव ने पार्टी जनों के लिए भी संदेश दिया। कहा कि आगे बढ़ाना है तो सुदामा का पैर धोना और राम बनकर शबरी का बेर खाना सीखना होगा।


हालांकि तेजस्वी के यात्रा पर निकलने से पहले बिहार की सियासत में बड़ा खेल देखने को मिला। विधानसभा में आज फिर से तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सरकार को अस्थिर नहीं होने देंगे। कुछ दिनों पहले तक नीतीश को खुलकर कोसने वाले तेजस्वी यादव उनसे फिर से तालमेल के सवाल को टाल गये। इशारा साफ था RJD और JDU के बीच खिचड़ी पकने लगी है।



टैग्स